- "मैं अपना दाहिना हाथ भी गंवाने को तैयार हूँ अगर मुझे दोनों हाथों से काम करने की क्षमता मिल जाए।"
- "अगर आप दोराहे पर खड़े हों, तो खड़े मत रहिए।"
- "गौर से देखेंगे तो बहुत कुछ नज़र आएगा।"
- "अब वहाँ कोई नहीं जाता। बहुत भीड़ जो रहती है।"
- "जब मैं ध्यानमग्न होता हूँ, मेरा ध्यान किसी काम मेँ नहीं लगता।"
- "आने वाला समय अब वो नहीं रहा जैसा कि हुआ करता था।"
- "मैं अपने बच्चों के लिए कोई एन'साइकिल'ओपीडिया नहीं खरीदने वाला। क्यों न वे भी मेरी तरह चल कर विद्यालय जाएं।"
- "हम भटक तो गए हैं पर तेजी से आगे तो बढ़ रहें हैं।"
- "मेरे बारे में जितने भी झूठ उन्होने बोले हैं, उनमें से आधे भी सच्चे नहीं हैं,"
- "अब तो एक पैसे की, एक पाई भी कीमत नहीं।"
- "एक बार फिर से मुझे लगता है कि यह मेरे साथ पहले भी हो चुका है।"
- श्रीमती लिंडसे: "आप बड़े 'कूल'लग रहें हैं।" योगी बेरा: "धन्यवाद, आप भी तो कुछ 'होंट' नहीं लग रहीं।"
- "वो दुनिया दुनिया ही नहीं जिसमें समस्याएं न हों।"